बिहार में अपराधियों के होंसले बुलंद है। आज ही अज्ञात बदमाशों ने कटिहार जिलें में जिला परिषद सदस्य और बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है, जिसके बाद हर तरफ कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है। कहा जा रहा कि घटना जहां हुई है, वो इलाका नेपाल और बिहार के बॉर्डर के पास का है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
एक रिपोर्ट के अनुसार दो अज्ञात अपराधियों ने नेता को उन्हीं के घर के सामने गोलियां मारी है। कहा जा रहा कि जैसे ही आसपास वालों ने गोली की आवाज सुनी उन लोगों ने घायल नेता को अस्पताल में भर्ती कराना चाहा था, लेकिन तब तक नेता ने दम तोड़ दिया था। संजीव मिश्रा बिहार-बंगाल के बॉर्डर के सुदूर इलाके में काफी सक्रिय थे। वो विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल के करीबी थे।
बंगाल की तरफ भागे अपराधी
वही, पुलिस ने अभी तक जो जांच की है, उसमें इसे आपसी दुश्मनी का मामला बताया जा रहा है। इसके साथ ही घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। उन लोगों ने थाने में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी है। पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही पुलिस की माने तो घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए पश्चिम बंगाल की तरफ भागे है।


Download Android App
Download iOS App



