बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुपौल के बीच कोशी नदी पर एक निर्माणाधीन पुल हादसे में मृतकों के लिए 10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने श्रमिकों की सभी चिकित्सा आवश्यकताओं का ख्याल रखने और घटना की निष्पक्ष जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
- बिहार में एक निर्माणाधीन पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया
- हादसे में मृतकों के लिए 10 लाख और घायलों को 1 लाख मुआवजे की घोषणा
- श्रमिकों की सभी चिकित्सा आवश्यकताओं का रखा जा रहा ख्याल
घायलों और मृत श्रमिक को मिलेगा मुआवजा
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, मैंने अभी पुल ढहने की समीक्षा की है। खंड को उठाते समय, यह गिर गया, जिससे 11 श्रमिक घायल हो गए। जिनमें से 10 अब खतरे से बाहर हैं और उनमें से एक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। घायलों और मृत श्रमिक को मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी की ओर से मृतकों को 10 लाख रुपये और घायल श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भारत सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि श्रमिकों की सभी चिकित्सा आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए और निष्पक्ष जांच भी की जाए। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी टीम के साथ शनिवार को घटना में घायलों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे।
कोशी नदी पर हो रहा पुल का निर्माण
सुपौल जिले के बकौर को मधुबनी जिले के भेजा से जोड़ने वाले कोशी नदी पर 10.2 किमी लंबे पुल का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र यादव ने कहा, ”जिस वक्त निर्माणाधीन साइट ढही, उस वक्त वहां करीब दस से ग्यारह लोग काम कर रहे थे और जब पुल गिरा तो कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। बिहार सरकार ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये और घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।”


Download Android App
Download iOS App





