Thomas-Uber Cup के शुक्रवार को यहां हुए ड्रा में मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष टीम को मजबूत इंडोनेशिया के साथ जबकि महिला टीम को दमदार चीन के साथ रखा गया।
HIGHLIGHTS
- Thomas-Uber Cup में पुरुष टीम को इंडोनेशिया, थाईलैंड, इंग्लैंड के साथ रखा गया
- महिला टीम के ग्रुप में चीन, सिंगापुर और कनाडा की टीम
- इस समय भारत डिफेंडिंग चैंपियन
- 27 अप्रैल से पांच मई तक चीन के चेंगडू में खेला जाएगा Thomas-Uber Cup
भारतीय टीम अपने पहले खिताब का बचाव करने उतरेगी और उसे मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। भारत के अलावा ग्रुप सी में पिछले साल की उपविजेता और रिकॉर्ड 14 बार की विजेता इंडोनेशिया, थाईलैंड और इंग्लैंड की टीम शामिल हैं। भारत 2022 में बैंकॉक में हुए फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप जीतने वाला दुनिया का छठा देश बना था।
उबेर कप में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को ग्रुप ए में मेजबान और टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम चीन (15 बार की विजेता) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें अन्य टीमें कनाडा और सिंगापुर हैं।
भारतीय महिला टीम तीन बार 1957, 2014 और 2016 में उबेर कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। भारतीय पुरुष टीम ने गत चैम्पियन होने के कारण स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया जबकि महिलाओं ने इस साल की शुरुआत में मलेशिया में बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद कट हासिल किया। यह टूर्नामेंट 27 अप्रैल से पांच मई तक चीन के चेंगडू में आयोजित किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




