BSEB Exam : कल से शुरू होगी बिहार में मैट्रिक परीक्षा, प्रशासन चौकस

Summary :

BSEB Exam : 15 फरवरी से बिहार में बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (BSEB Exam) शुरू होगी। बता दें की पहले दिन की शुरुआत मातृभाषा यानी हिंदी के पेपर से होगी। इस परीक्षा को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar) ने तैयारी पूरी कर ली है। बिहार मैट्रिक परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। Highlights 15 फरवरी से होगी BSEB परीक्षा 23 फरवरी तक चलेंगी BSEB परीक्षा कुल 1,585 केंद्रों पर होगी परीक्षा जूते और जुराब पहनने पर पाबंदी इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल बिहार मैट्रिक (BSEB Exam) परीक्षा 38 जिलों में बनाए गए कुल…

BSEB Exam : 15 फरवरी से बिहार में बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (BSEB Exam) शुरू होगी। बता दें की पहले दिन की शुरुआत मातृभाषा यानी हिंदी के पेपर से होगी। इस परीक्षा को लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar) ने तैयारी पूरी कर ली है। बिहार मैट्रिक परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी।

Highlights

  • 15 फरवरी से होगी BSEB परीक्षा
  • 23 फरवरी तक चलेंगी BSEB परीक्षा
  • कुल 1,585 केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • जूते और जुराब पहनने पर पाबंदी

इतने परीक्षार्थी होंगे शामिल

BSEB Exam
BSEB Exam

बिहार मैट्रिक (BSEB Exam) परीक्षा 38 जिलों में बनाए गए कुल 1,585 केंद्रों पर होगी। बता दें कि परीक्षा में कुल 16,94,781 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। वही इनमें से 8,22,587 लड़के और 8,72,194 लड़कियां हैं।

क्या होगा परीक्षा का समय?

BSEB Exam
BSEB Exam

परीक्षा सत्र दो पालियों में बांटे गए हैं-सुबह और दोपहर। पहली पाली (BSEB Exam) में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तो दूसरी पाली में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होनी है। परीक्षा कुल 3 घंटे और 15 मिनट तक होगी जिसमें पहले 15 मिनट छात्रों को प्रश्न पत्र समझने के लिए दिए जाएंगे। छात्रों को निर्धारित समय से पहले पर्याप्त समय के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। साथ ही उन्हें बीएसईबी द्वारा जारी एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रमाण ले जाना होगा।

परीक्षा केंद्र होगा कड़ी सुरक्षा से लैस

BSEB Exam
BSEB Exam
  • परीक्षा हॉल (BSEB Exam) में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी उम्मीदवार के पास किसी भी प्रकार की नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न हों।

 

  • उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान जूते और जुराब पहनने पर भी पाबंदी है।

 

  • केंद्राधीक्षकों को केंद्र में साफ-सफाई रखने तथा शौचालय, पेयजल एवं प्रकाश की जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

 

  • शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

  • निगरानी के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर और महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

 

  • परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।

 

  • परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

 

  • उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, गैजेट, मोबाइल फोन आदि का उपयोग करने की सख्त मनाही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News