बिहार में बसपा अकेले लड़ेगी सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव: रामजी गौतम

Summary :

बसपा अकेले लड़ेगी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव

बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने घोषणा की कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बसपा गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू करेगी और सामाजिक न्याय के लिए काम करती रहेगी।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संयोजक रामजी गौतम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर को कहा कि पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। राजधानी पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अगर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बिहार में बनती है, तो गरीबों और वंचितों के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बसपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकार और सम्मान के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी।सांसद रामजी गौतम ने बताया कि आगामी 9 मई को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके साथ ही 26 जून को बापू सभागार, पटना में छत्रपति महाराज की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटेंगे।

बिहार में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई को नई जिम्मेदारियां

बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि चिराग पासवान वाकई बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं तो उन्हें राज्य के गरीबों, दलितों और शोषित वर्गों पर हो रहे अत्याचार को देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, अपराधी बेलगाम हो गए हैं और प्रशासन की पकड़ कमजोर पड़ गई है। दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों के साथ हो रहे अन्याय की ओर भी उन्होंने चिराग पासवान का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि सिर्फ बयानबाजी से कुछ नहीं होगा, जमीन पर उतरकर काम करना होगा। बसपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि बिहार में सामाजिक न्याय और समता के सिद्धांतों को लागू करना है। पार्टी अब मजबूती के साथ बिहार में विकल्प बनने के लिए तैयार है। इस मौके पर बसपा के केंद्रीय प्रदेश प्रभारी सुरेश राव और प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी उपस्थित थे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.