”रेप जैसे मामलों में भी जाति पूछी जा रही”, जानिए Pappu Yadav ने क्यों कही ये बात

Summary :

पप्पू यादव ने उठाए जाति पूछने पर गंभीर सवाल

बिहार में एक बच्ची के साथ रेप और उसकी मौत के मामले ने राज्य में हंगामा खड़ा कर दिया है। सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ हैं और जाति के आधार पर मामलों को देखा जा रहा है। उन्होंने सरकार की निष्क्रियता की आलोचना की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बिहार में इन दिनों बच्ची से रेप के मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है. आरोपी रोहित कुमार सहनी ने 10 साल की बच्ची के साथ रेप किया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद मामला और गरमा गया. इस मामले में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि बिहार में अब महारावण राज स्थापित हो गया है.

सरकार नींद से सो रही

बता दें कि पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर रेप कांड, बेगूसराय में हम नेता की हत्या, और बक्सर ट्रिपल मर्डर जैसे मामलों में सरकार पर कई आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराध के लिए भू माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। सरकार इसपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने सरसी थाना के डेटा ऑपरेटर की मौत मामले में 72 घंटे के भीतर जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि असली आरोपी को जनता के सामने पेश किया जाना चाहिए। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने की मांग की है।

पुलिस और गुंडों में कोई फर्क नहीं

उन्होंने आगे कहा, “बिहार में पुलिस अधिकारी और गुंडों में कोई फर्क नहीं रह गया है। एक तरफ गुंडे है तो दूसरी तरफ महागुंडे। एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि एक बच्ची के साथ रेप हुआ और कुछ दिन में आरोपी जेल से बाहर भी आ गया। ऐसे में अपराधी के मनोबल और अधिक बढ़ जाते हैं। बिहार में रोजाना रेप की घटनाएं होती है, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन की नींद नहीं टूट रही।

आज के नेता नाग से भी अधिक जहरीले

पूर्णिया सांसद ने आगे कहा,”आज के नेता जनता से अधिक अपनी सत्ता की भूख में डूबे हैं. उन्होंने आगे कहा नेता नाग से भी अधिक जहरीले हो चुके हैं। अब लोगों की सोच इतनी संकीर्ण हो गई है कि रेप जैसे मामलों में भी जाति पूछी जाती है। अपराध की घटनाओं को भी जातीय चश्मे से देखा जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देश को बचाना है तो पहले आपको नेताओं से बचना होगा.

मुजफ्फरपुर रेप कांड

क्या है मुजफ्फरपुर रेप कांड?

मुजफ्फरपुर में 26 मई को दस साल की दलित बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार सहनी को हिरासत ,में लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवक बच्ची की मौसी के घर के पास ही रहता था, इसलिए वो बच्ची को पहले से पहचानता था। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को आरोपी ने बहलाफुसलाकर घर से दूर कही ले जा रहा था इसी बीच उसकी गंदी नियत ने बच्ची को खेत में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। बच्ची के शरीर पर कई वार भी किए।

PMCH में हुई बच्ची की मौत

बच्ची घर पर नहीं थी तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को भी बच्ची न मिलने को लेकर सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद बच्ची बीच रोड पर जख्मी हालत में पड़ी मिली। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी स्थिति को देखते हुए SKMCH हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया लेकिन उस बच्ची की हालत काफी नाजुक होने के कारण उसे पटना PMCH रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची को बेहतर इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।

भारत का ये राज्य है ISI का फाइनेंशियल हब! इंडिया-पाक तनाव के बीच NIA का बड़ा खुलासा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।