सावधान! कुछ घंटों में बिहार का बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान को लेकर रेड Alert

Summary :

बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी, मौसम में बदलाव की संभावना

बिहार में अचानक मौसम बदलने वाला है और मौसम विभाग ने तेज आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में तेज धूप से परेशान लोग अब आंधी-तूफान का सामना करेंगे। पहले भी आंधी-तूफान से फसलें बर्बाद और जानें गईं हैं, जिसके लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

बिहार में मौसम ने अचानक से अपना मिजाज बदलने का प्लान कर लिया है। कई जिलों में तीखी धूप की गर्माहट से लोग परेशान दिख रहे हैं। हालांकि इस बीच बिहार मौसम विभाग ने अचानक तेज आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी कई जिलों में तेज आंधी-तूफान से किसानों के फसलें बर्बाद हुए तो कई लोगों की जान चली गई। ऐसे में सभी मृतकों के लिए मुआवजें देने की मांग की गई।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वहीं पटना का मौसम डरावनी सा बन गया है। हवा भी तेज है। बिहार मौसम विज्ञान के मुताबिक, नालंदा, शेखपुरा, वैशाली, सीवान, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, रोहतास, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया और बांका जिलों के कुछ हस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगामी 19 अप्रैल तक तेज गरज-तड़क के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार को मौसम विभाग ने पहले ही जारी किया है. आज सोमवार को पटना समेत आसपास के जगहों पर मौसम में खास परिवर्तन देखा गया.

पिछले सप्ताह भी काफी नुकसान

पिछले सप्ताह हुए बारिश और भीषण आंधी-तूफान ने किसानों पर कहर बरपाया है। इस आपदा में किसानों के फसल खेतों में नुकसान हो गए। अचानक आए इस आपदा से किसानों को बड़ा झटका लगा है। किसान अपने फसलों के नुकसान को लेकर सदमें में हैं। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से हमलोगों को काफी नुकसान हुआ है। अगर यही बारिश रबी फसल बोआई के बाद हुई होती तो किसानों के लाखों रुपये बचते। लेकिन गेहूं की कटाई के दौरान हुई बारिश ने हमें बर्बाद कर दिया है।

आर्थिक स्थिति पर पड़ा असर

कृषि एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेमौसम बारिश ने किसानों की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। ये फसलें साल भर उनकी आय का मुख्य स्रोत थीं, इनके नष्ट होने से उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है। किसान अब अपने परिवार के भरण-पोषण तथा आगे की खेती के लिए पूंजी जुटाने को लेकर चिंतित हैं।

सीएम सैनी के बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू और तेजस्वी आमने-सामने

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।