CBSE Maithili Language Education: बिहार के गौरव की बात सामने आई है। मिथिला क्षेत्र में बोली जाने वाली मैथिली भाषा को अब सीबीएसई (CBSE) अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने का बड़ा फैसला किया है। अब देशभर के CBSE स्कूलों में मैथिली भाषा की पढ़ाई हो सकेगी। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर को इसकी जानकारी पत्र भेजकर दी। मैथिली पहले से ही संविधान की 8वीं अनुसूची भाषा में शामिल है।
Mother tongue curriculum: नई शिक्षा नीति के तहत फैसला
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मुताबिक, बच्चों को कक्षा 5 तक और हो सके तो क्लास 8 तक मातृभाषा में पढ़ाई कराने पर जोर दिया जाए। इसी को देखते हुए मैथिली को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। एनसीईआरटी (NCER) अब मैथिली सहित 22 अनुसूचित भाषाओं में किताबों का अनुवाद करा रही है, ताकि बच्चों को अपनी भाषा में पढ़ाई करने का अवसर मिलना चाहिए।
NCERT Maithili: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताई खुशी (Bihar Education News)

इस फ़ैसले पर खुशी ज़ाहिर करते हुए, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला मिथिला की संस्कृति, भाषा और पहचान को मज़बूत करेगा। इसके अलावा, यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी मातृभाषा और परंपराओं से जोड़ने में भी मदद करेगा।


Download Android App
Download iOS App




