पटना, (पंजाब केसरी) : युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सरकार मांग कर कहा कि कोरोना जैसै वैश्विक संकट का सामना कर रहे किसानों, छात्रों, बेरोजगारों एवं श्रमिकों द्वारा बैंक से लिए गए कृषि लोन, मुद्रा लोन, शिक्षा लोन एवं अन्य छोटे लोन को माफ करें। कोरोना महामारी की चपेट में आकर किसानों का फसल बर्बाद हुई। छात्रों की व्यवसायिक शिक्षा अधूरी हो गयी , बेऱोजगारों द्वारा लिए मुद्रा लोन से किसी प्रकार का रोजीरोजगार नही चलाए मजदूरों की मजदूरी छिन गई। जिसके कारण आपदाकाल में किसान, छात्र,बेरोजगार, श्रमिक बैंक का लोन चुकता करने में असर्मथ है। केंद्र सरकार किसानों, बेऱोजगारों, छात्रों,श्रमिकों का बैंक लोन माफ करें। केंद्र सरकार की पहल पर मेहुल चौकसी, बाबा रामदेव, निरव मोदी, विजय माल्या, संदीप झुनझुनवाला एवं संजय झुनझुनवाला, जतीन मेहता,कोठरी समूह जैसे 50 बड़े कारोबारियों का 68607 करोड़ रूपया माफ किया गया है, तो केंद्र सरकार अन्नदाता किसान, श्रमदाता श्रमिक, छात्रों एवं मानवबल बेरोजगार का कृषि लोन, मुद्रा लोन, शिक्षा लोन एवं छोटे लोन माफ कर वर्तमान संकट में गरीब आवाम को सबल प्रदान करते हुए राहत देने की दिशा में ठोस पहल करें, ताकि देश के प्राकृतिक आपदा झेल रहे आवाम को राहत मिल सकें ।
केन्द्र सरकार किसान विरोधी,बड़े घरानो को दे रहा बढ़ावा : ललन कुमार
Summary :
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने सरकार मांग कर कहा कि कोरोना जैसै वैश्विक संकट का सामना कर रहे किसानों, छात्रों, बेरोजगारों एवं श्रमिकों द्वारा बैंक से लिए गए कृषि लोन, मुद्रा लोन, शिक्षा लोन एवं अन्य छोटे लोन को माफ करें।


Download Android App
Download iOS App



