पटना : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पिछले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बंगला के संबंध में बातचीत की थी आज कन्हैया को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी बंगला आवंटन कर दिया। यह बंगला 2 एम, स्टैण्ड रोड में आवंटन किया गया है। नया बंगला राजद विधायक सुरेन्द्र यादव के आवास के बगल में है। तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद अपने पुराने आवास से दूरी बनाये रखे थे।
पटना आने के बाद लालू प्रसाद के आवास पर भी कन्हैया नहीं जाते थे, कन्हैया खुद अलग सरकारी बंगला चाहते थे ताकि राबड़ी देवी से दूर रह सकें। इसके बाद तेजप्रताप यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया था भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से भी बातचीत की थी आज उन्हें नया सरकारी बंगला मिल गया। मुख्यमंत्री नीतीशक ुमार ने कन्हैया के लिए नया बंगला एलॉट किया है।


Download Android App
Download iOS App



