पटना : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि बिहार लूट-खसोट, हत्या, चोरी व बलात्कार की घटनाएं घट रही है। पुलिस महानिदेशक बेवश है। वहीं मुख्यमंत्री कुर्सी कुर्सी का खेल खेलने में मस्त हैं। मुख्यमंत्री सुशासन का जितना भी चाहें ढोल पीट लें, लेकिन उनके शासन में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।
हद तो तब हो गयीजब इलाजरत मरीज कीमौत के बाद उसे कचरे के ढेर पर फेंक दिया जाता है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पर मुख्यमंत्री की चुप्पी नहीं टूटती। जाड़े के इस मौसम अभी इतनी ठंड नहीं पड़ रही है कि मुख्यमंत्री को ऐसी घटनाओं पर बोलने में ठंड का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। महिलाएं असुरक्षित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री को बिहार की चिंता नहीं केवल कुर्सी बचाने की चिंता है।


Download Android App
Download iOS App



