लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि “वे (सीएम नितीश) शराबबंदी की बात करते हैं लेकिन तब भी यह हर जगह उपलब्ध है। सीएम का कहना है कि शराब की तस्करी हो रही है। लेकिन जब वह इन गतिविधियों के बारे में अवगत हैं तो वह इन्हें रोकने के लिए काम क्यों नहीं कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा जाता है तो वह रक्षात्मक क्यों हो जाते हैं।
चिराग ने आगे कहा कि “‘सात निश्चय’ घोटाला बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। चिंता तब और बढ़ जाती है जब सात निश्चय पार्ट-2 लाने की बात की जाती है, पहले ये तो बताइये कि सात निश्चय पार्ट-1 में जो वादें किए गए क्या आपने उन्हें पूरा किया?”
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान अगर हमारी (बीजेपी की) सीटें ज्यादा भी आती हैं तब भी नीतीश कुमार जी ही हमारे नेता होंगे पर चिराग ने कहा कि भाजपा के नेता मुख्यमंत्री जी को लेकर इतने नतमस्तक क्यों हो रहे हैं? जो बात वो कह रहे हैं वो ठीक कह रहे हैं उनको (नीतीश कुमार) सीट नहीं आएगी।चिराग ने कहा कि इसमें कहीं कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए 10 नवंबर के बाद पुन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला सकते हैं।
वहीं इससे पहले लोजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शराब तस्करी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के लोग ही लगे हैं और उन्हीं लोगों के द्वारा उनतक पैसे पहुंच रहे हैं। शराब की होम डिलीवरी का धंधा जोर से चल रहा है और इसके साथ शराब की खपत पहले से ज्यादा हो रही है। शराबबंदी तो सिर्फ दिखावा है और आज इसके नाम पर महिलाओं को मूर्ख बनाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



