Bihar के बाढ़ग्रस्त जिलों का Chirag Paswan ने किया दौरा, बोले- ‘राहत पंहुचाना हमारी प्राथमिकता’

Summary :

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर राज्य और केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है। बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और फूड पैकेट बांटे। Highlights Chirag Paswan ने बाढ़ग्रस्त जिलों का किया दौरा राहत पंहुचाना हमारी प्राथमिकता- Chirag Paswan 10 लाख की आबादी अब तक प्रभावित Chirag Paswan ने बाढ़ग्रस्त जिलों का किया दौरा बिहार के सहरसा में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (R) सुप्रीमो चिराग पासवान ने नवहट्टा प्रखंड के ई-2 घाट से नाव के जरिए केदली गांव के बाढ़ प्रभावित…

Bihar

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे को लेकर राज्य और केंद्र सरकार एक्टिव मोड में है। बाढ़ग्रस्त जिलों का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को सुना और फूड पैकेट बांटे।

Highlights

  • Chirag Paswan ने बाढ़ग्रस्त जिलों का किया दौरा
  • राहत पंहुचाना हमारी प्राथमिकता- Chirag Paswan
  • 10 लाख की आबादी अब तक प्रभावित

Chirag Paswan ने बाढ़ग्रस्त जिलों का किया दौरा

बिहार के सहरसा में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (R) सुप्रीमो चिराग पासवान ने नवहट्टा प्रखंड के ई-2 घाट से नाव के जरिए केदली गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बीते कई दशकों से ज्यादा भयावह बाढ़ की स्थिति हमें इस बार देखने को मिल रही है। पड़ोसी देश नेपाल में जिस तरीके से बाढ़ की वजह से एक विकराल स्थिति बनी हुई है। उसका असर बिहार पर भी देखने को मिल रहा है। मैनें बाढ़ से प्रभावित कई क्षेत्रों का जायजा लिया। पहली प्राथमिकता लोगों को राहत पंहुचाना है। हमारी सरकार का प्रयास यह है कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। मैंने खुद प्रशासन के साथ भी बैठक किया और हमारी सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Image

पीएम मोदी खुद इस विषय का मॉनिटरिंग कर रहे- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि, पीएम मोदी खुद इस विषय का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जितने फंड की जरूरत होगी, केंद्र सरकार सहयोग करने के लिए तैयार है। हम लोग उनमें से नहीं है कि चुनाव के वक्त शक्ल दिखाएं और उसके बाद दूसरे जगह व्यस्त रहें। विपक्ष के कई ऐसे नेता ऐसे हैं जो इस वक्त विदेश में घूम रहे हैं। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य सरकार और हमारी केंद्र की सरकार यहां लोगों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है।

Image

चिराग पासवान करेंगे पीएम मोदी और नीतीश कुमार से मुलाकात

चिराग पासवान ने कहा कि मैं बहुत जल्द प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करूंगा। जबतक नदियों को जोड़ने की योजना का कार्य नहीं होगा साल-दर-साल यह तस्वीर आती रहेगी। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नदियों को जोड़ने की योजना है।

10 लाख की आबादी अब तक प्रभावित

दरअसल बिहार में बाढ़ से 55 प्रखंडों की करीब 10 लाख की आबादी अब तक प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बिहार के 16 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखंडों में 269 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta