पटना में बुधवार को भारी बवाल देखने को मिला। एक तरफ पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर AISA के छात्रों के लोकभवन मार्च के दौरान काफी हंगामा हुआ। वहीं, पटना में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता पहले से ही पत्थर और डंडे मारपीट के लिए तैयार करके बैठे थे।
क्यों हुआ बवाल?
मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ धरना दिया था। जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। इसी को लेकर बीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था।
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में अशोक राजपथ स्थित कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल बदल गया। दोनों तरफ से जमकर ईंटे और पत्थर चले। कई कार्यकर्ता ने लाठी-डंडे लेकर भी एक-दूसरे पर हमला किया। सड़क पर काफी तनावपूर्ण माहौल बन गया।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
हालात बेकाबू होते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल पंहुचा। दोनों पक्षों को अलग करके हालात पर काबू पाने की कोशिश की गई। हालांकि इस झड़प में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। इसको देखते हुए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई।


Download Android App
Download iOS App




