सांप से भी जहरीला बच्चा! COBRA को दांत से काटा हुई मौत

Summary :

COBRA: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव में बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल का मासूम बच्चा गोविंदा कुमार खेलते-खेलते इतना बड़ा कदम उठा बैठा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गोविंदा ने खेलते वक्त एक जहरीले COBRA सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा की दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर के वक्त गोविंदा की मां लकड़ी लेने गई हुई थी और बच्चा घर के पास…

COBRA: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव में बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक साल का मासूम बच्चा गोविंदा कुमार खेलते-खेलते इतना बड़ा कदम उठा बैठा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। गोविंदा ने खेलते वक्त एक जहरीले COBRA सांप को पकड़कर उसे अपने दांतों से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा की दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि बुधवार दोपहर के वक्त गोविंदा की मां लकड़ी लेने गई हुई थी और बच्चा घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान गेहूं के खेतों से निकलकर एक जहरीला COBRA सांप वहां पहुंच गया। किसी ने सांप पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन खेलते समय गोविंदा की नजर उस पर पड़ी और उसने उसे पकड़ लिया। अचानक ही बच्चे ने COBRA सांप को दांत से काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही जान चली गई।

Cobra - Description, Habitat, Image, Diet, and Interesting Facts

बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

COBRA सांप को काटने के कुछ देर बाद ही गोविंदा बेहोश हो गया। परिजन घबरा गए और तुरंत उसे मझौलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर बताकर उसे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया गया।

 

Cobra | San Diego Zoo Animals & Plants

डॉक्टरों ने क्या कहा?

GMCH के डॉक्टर सौरभ कुमार ने जानकारी दी कि फिलहाल बच्चे की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में लगातार इलाज कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के काटने से संभवतः सांप के सिर या मुंह पर गहरी चोट लगी होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बच्चे को हल्का विष लगा था, जिससे वह बेहोश हो गया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

इस घटना के बाद मोहझी बनकटवा गांव में यह मामला सबके लिए हैरानी का विषय बन गया है। लोग इस बात से अचंभित हैं कि कैसे एक नन्हा बच्चा जहरीले COBRA सांप को मार सकता है और खुद जिंदा बच सकता है। बच्चे की किस्मत और साहस की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

चिकित्सकों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक दुर्लभ मामला है, लेकिन पूरी तरह असंभव नहीं। यदि सांप को सही जगह चोट लगे और उसका जहर बच्चे के शरीर में अधिक मात्रा में न पहुंचे, तो ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। गोविंदा का समय पर इलाज मिलना उसकी जान बचाने में सबसे अहम साबित हुआ।

यह भी पढ़ें-घर नहीं सांपों का अड्डा! 3 दिनों में निकले 60 से अधिक Cobra

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।