घर नहीं सांपों का अड्डा! 3 दिनों में निकले 60 से अधिक Cobra

Summary :

Cobra: बिहार के बगहा क्षेत्र के चौतरवा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में इन दिनों एक अजीबोगरीब और डरावनी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के एक घर से लगातार तीन दिनों के भीतर 60 से अधिक Cobra सांप पकड़े गए हैं। यह घर खेतों के किनारे बसा है, जहां विनोद यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनोद यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय उनके घर में Cobra सांपों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पहले उन्हें लगा कि यह एक-दो सांप होंगे, लेकिन जैसे-जैसे यह सिलसिला बढ़ता गया,…

Cobra: बिहार के बगहा क्षेत्र के चौतरवा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में इन दिनों एक अजीबोगरीब और डरावनी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव के एक घर से लगातार तीन दिनों के भीतर 60 से अधिक Cobra सांप पकड़े गए हैं। यह घर खेतों के किनारे बसा है, जहां विनोद यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विनोद यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय उनके घर में Cobra सांपों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। पहले उन्हें लगा कि यह एक-दो सांप होंगे, लेकिन जैसे-जैसे यह सिलसिला बढ़ता गया, परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी। रोजाना Cobra सांप दिखाई देने लगे, जिससे घर में डर का माहौल बन गया। इसके बाद गांव वालों को जानकारी दी गई और उन्होंने घर की जांच शुरू की।

फर्श के नीचे मिला Cobra सांपों का ठिकाना

जब ग्रामीणों ने घर की गहराई से जांच की, तो पता चला कि घर के फर्श के नीचे एक बड़ा सा बिल है। इसी में Cobra सांपों का एक झुंड रह रहा था। फिर स्थानीय नाग पकड़ने वाले विशेषज्ञों की मदद ली गई। तीन दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 60 से ज्यादा जहरीले कोबरा सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पास के जंगल में छोड़ दिया गया।

Cobra | San Diego Zoo Animals & Plants

परिवार अभी भी डरा हुआ है

हालांकि काफी संख्या में Cobra सांपों को बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन गांव के लोग और विनोद यादव का परिवार अब भी डरे हुए हैं। उनका मानना है कि घर में अब भी कुछ सांप छिपे हो सकते हैं। इस डर के चलते बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है और परिवार के बाकी सदस्य भी सहमे हुए हैं।

शिवभक्ति से जोड़ रहे कुछ लोग

Scientists Reclassify King Cobras into Four Species, Including One from Western Ghats

इस घटना को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे खतरनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे सावन महीने में भगवान शिव का चमत्कार बता रहे हैं। गांव के कुछ लोगों का मानना है कि भगवान शिव नागों के साथ रहते हैं और यह घटना उनका कोई संकेत हो सकती है। यहां तक कि कुछ लोग विनोद यादव के घर को “शिवनगरी” भी कहने लगे हैं।

यह भी पढ़ें-पटना: होटल में लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो बनाकर पीड़िता को किया ब्लैकमेल

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद इस घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पटना (वेस्ट) के नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने गुरुवार को बताया कि एसआईटी द्वारा इस मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ‎बताया गया कि गिरफ्तार एक आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और उसे होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उन्होंने पीड़िता का वीडियो बनाया और उसी वीडियो का इस्तेमाल कर फिर से पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

ब्लैकमेल कर जेवरात हड़पे

बनाए गए वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे सोने के आभूषण भी हड़प लिए गए। पीड़िता से सोने के जो आभूषण लिए गए, उन्हें एक स्वर्ण आभूषण दुकान में बेच दिया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जिस दुकानदार से आभूषण बेचे गए थे..

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।