सेनटेरी पैड पर Rahul Gandhi! चुनाव से पहले कांग्रेस के तोहफे

सेनटेरी पैड पर Rahul Gandhi! चुनाव से पहले कांग्रेस के तोहफे से मचा हड़कंप

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने राज्य की मौजूदा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी ने बताया है कि राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बाटेंगी। Rahul Gandhi की फोटो सेनेटरी पैड के कवर पर लगाई गई है। जिसपर बीजेपी ने पलटवार किया है।

 

कवर पर लिखा है 2500 रुपए महीना

कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को मिलने वाली सेनटेरी पैड के कवर पर लिखा है, “माई-बहन मान योजना. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस. जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान राशि- 2500 रुपए महीना.” ऐसे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि बिहार के परिपेक्ष्य में महिलाओं के लिए हमने विशेष तैयारी की है। पार्टी की तरफ से प्रदेश की महिलाओं को सेनटेरी पैड दिया जाएगा। एक-एक महिला को इसका फ़ायदा मिलेगा। इसके लिए हम विशेष अभियान चलाएंगे।

बीजेपी ने लगाए आरोप

वहीं कांग्रेस के इस पहल पर सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। सत्ता धारी बीजेपी के एक मंत्री ने कांग्रेस की तरफ से महिलाओं को मिलने वाली सेनटेरी पैड पर राहुल गांधी की फोटो पर ऐतराज जताया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर बिहार की महिलाओं का अपमान है. कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है. बिहार की महिलाएं कांग्रेस, आरजेडी को सबक सिखाएंगी.

कब होंगे बिहार में चुनाव?

बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बिहार चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान अक्टूबर के पहले हफ्ते में किया जा सकता है. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए अक्टूबर-नवंबर तक चुनाव होने हैं. आशंका है कि चुनाव दिवाली-छठ के बाद हो सकता है।

 

also read: Pakistan सेना का दावा, अफगानिस्तान की सीमा से घुसपैठ कर रहे 30 आतंवादियों का मार गिराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।