पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार विरोधी दल के नेता की हिफाजत की चिंता न करे तो परेशानी,सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कदम उठाये तो मंशा पर संदेह कर पूरे तंत्र को बदनाम करने की कोशिश। राजद नेतृत्व बेनामी सम्पत्ति और पारिवारिक कलह में इस कदर फंसा है कि उसके पास जनता से जुड़ा कोई मुद्दा ही नहीं है।
जो जनता की निगरानी में होने का दावा करते हैं, उन्होंने अगर बेनामी सम्पत्ति पर जनता को बिंदुवार जवाब दे दिया होता, तो उन्हें सत्ता न गंवानी पड़ती।
श्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने पिछले बीस साल से गांधी परिवार से बाहर के किसी व्यक्ति को अध्यक्ष नहीं बनाया, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद का मुद्दा उठायाए तब चिदंबरम ने सीताराम केसरी सहित 16 गैर-गांधी पूर्व अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। वे बतायें कि इन 16 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में क्या नेहरू-इंदिरा जैसा सम्मान मिला था। बिहार के अतिपिछड़ा समाज से आने वाले सीताराम केसरी को कांग्रेस ने जिस तरह से अपमानित कियाए उसे लोग नहीं भूले हैं।


Download Android App
Download iOS App



