बिहार कांग्रेस ने भागलपुर जिले के मायागंज में दो दिन पूर्व रंगो के त्योहार होली के अवसर पर निर्दोष सरकारी कर्मचारी संजय कुमार की पुलिस पिटाई के बाद हुई मौत को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए पुलिस महानिदेशक से न्याय की गुहार लगाई है।
युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने आज पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा कि सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार में पुलिस कितनी निरंकुश हो गई है इसका ताजा उदाहरण लिपिक संजय की पुलिस पिटाई से हुई मौत का मामला है।
बांका जिले के कटोरिया में लघु सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत संजय दो दिन पूर्व जब होली के अवसर पर अपने घर भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के मायागंज जा रहे थे तभी उक्त थाना की पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें बगैर कुछ समझे ही जमकर पिटाई करने के बाद थाना हाजत में ले जाकर बंद कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।विस्तृत समाचार के लिए हमा


Download Android App
Download iOS App



