बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 87 हुआ, अब तक 2 लोगों की मौत

Summary :

बिहार में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।जिसके बाद राज्य में घातक बीमारी से मरीजों की संख्या 87 हो गई है।

बिहार में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।जिसके बाद राज्य में घातक बीमारी से मरीजों की संख्या 87 हो गई है। राज्य में अब तक 2  लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने रविवार को कहा, “कोरोना वायरस से संक्रमित एक नया मरीज नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ का है, जिसकी उम्र 55 साल है। मरीज दुबई से लौटे कोविड-19 से ग्रस्त एक व्यक्ति के संपर्क में था।’

राजधानी में फिलहाल लॉकडाउन में नहीं मिलेगी छूट, 27 अप्रैल की समीक्षा बैठक में फैसला लेंगे केजरीवाल

कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की मौत मार्च में हुई थी। दूसरी मौत बीते शुक्रवार को हुई थी, वैशाली जिला निवासी एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ दिया था। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों में सबसे अधिक 29 मामले सीवान में, मुंगेर में 17, पटना में सात, गया में पांच, बेगूसराय में नौ, गोपालगंज से तीन, नालंदा से आठ, बक्सर से दो एवं नवादा से तीन तथा सारण, लखीसराय, वैशाली एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया है। बिहार में अब तक 10,637 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 

Desk Team