पटना में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां मंगलवार को 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एम्स के एक डॉक्टर और दो नर्स शामिल हैं, जिससे पॉजिटिव मामलों की संख्या 8 हो गई है। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं।
देश भर में एक बार फिर कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बिहार के पटना में भी सक्रिय मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं एक बड़ी खबर भी सामने आई है। पटना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पहले दो थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ गई है। ऐसे में पॉजिटिव केसेस की संख्या 8 पहुंच गई है। मंगलवार को 6 नए केस सामने आए जिसमें पटना एम्स के एक डॉक्टर और दो नर्स भी शामिल हैं.
पीएम मोदी के दौरे को लेकर अलर्ट
उधर, पीएम मोदी कल (29 मई) पटना आ रहे हैं। इसमें सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। इसके मद्देनजर मंगलवार (27 मई, 2025) को पुलिस लाइन में 16 पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिए गए। हालांकि, रिपोर्ट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
देश भर में हजार के पार केस
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, कल (27 मई) तक भारत में COVID-19 के कुल 1,010 सक्रिय मामले सामने आए। सबसे ज़्यादा मामले केरल में पाए गए, उसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु का स्थान है। हालांकि, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में COVID-19 मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है। जिसके कारण स्थानीय अधिकारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हो जाइए टेंशन फ्री! अब घर बैठे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराएं ऑनलाइन, जानें डिटेल्स


Download Android App
Download iOS App




