भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ फेस मास्क और हैंड सैनिटाइजर की ‘‘कालाबाजारी’’ पर लगाम कसने में बिफल रहने के आरोप में बिहार की एक अदालत में याचिका दायर की गई है। कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मास्क और सैनिटाइजर की मांग उच्च स्तर पर बढ़ी हुई।
मांग बढ़ती देख कई आसामाजिक तत्वों ने मुनाफे के लालच में इन सभी चीज़ों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत के समक्ष याचिका दायर की जहां इसे 30 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विदेशों में 276 भारतीय कोरोना वायरस से ग्रस्त, अकेले ईरान में 255 लोग हुए संक्रमित
अपनी याचिका में हाशमी ने समाचार चैनलों की खबरों का हवाला दिया है, जिनमें इन दोनों चीजों की आपूर्ति कम होने और बिक्री मूल्य से दस गुना अधिक कीमतों पर इनको बेचे जाने का दावा किया गया है।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इन चीजों की कालाबाजारी को रोकने में बिल्कुल विफल रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि वे इसे बढ़ावा दे रहे हैं।’’ याचिकाकर्ता ने अदालत से पुलिस को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



