बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि उनकी सरकार का एकमात्र लक्ष्य न्याय के साथ विकास, जिसके तहत हर तबके और हर इलाके का विकास करना है। कुमार ने यहां पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड स्थित टीकापट्टी में 385 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 473 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद है न्याय के साथ विकास, जिसके तहत हर तबके और हर इलाके का विकास करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर मुझे काफी खुशी हुई है और आप सबसे हमारा यही आग्रह है कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सछ्वाव का माहौल कायम रखें। लोग एक दूसरे का सम्मान करें, तभी समाज आगे बढ़गा।’’ मुख्यमंत्री ने टीकापट्टी को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यहां साल 1925, 1927 और 1934 में तीन बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आये थे। आज हम यहां बापू को जानने और समझने आये हैं।
उन्होंने कहा कि टीकापट्टी के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान का नाम महात्मा गांधी के नाम पर किया जाएगा। गांधी सदन परिसर का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही इसमें बापू की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गांधी सदन को समाहित करते हुए यहां एक बड़े सामुदायिक केंद, का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने उन्होंने कहा कि टीकापट्टी में बापू पुस्तकालय के अलावा बापू के नाम पर एक संस्थान भी स्थापित किया जाएगा, जहां से बापू से जुड़ जानकारियां लोग ले सकेंगे। 1917 में चम्पारण सत्याग्रह के दौरान बापू ने चम्पारण के अलावा जिन-जिन इलाकों में बुनियादी विद्यालयों को स्थापित किया था। उन बुनियादी विद्यालयों को रिवाइव करने के साथ ही उनमें शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए उन्हें विकास प्रबंधन संस्थान से लिंक किया गया है। यहां के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद, का उन्नयन करने के साथ ही 30 बेड के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का भी निर्माण कराया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



