बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार ने राजधानी पटना में डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहनों को नया परमिट नहीं देने का निर्णय लिया है।
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोदी ने यहां भाजपा की ओर से ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान’ के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक धुआं उत्सर्जित करने वाली गाड़यों पर कार्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल से चलने वाले तिपहिया वाहनों को नया परमिट नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि तिपहिया वाहनों को डीजल से सीएनजी में को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी।
श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुरूप 02 अक्तूबर 2019 से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर सख्ती बरती जायेगी। उन्होंने कहा कि थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना और पूरे बिहार को वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जायेग। पहले चरण में सरकारी चालकों को प्रशिक्षण देकर हॉर्न का उपयोग कम से कम करने की हिदायत दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कर्कश हॉर्न के प्रयोग से बहरापन बढ़ता जा रहा है इसलिए अनावश्यक हॉर्न बजाने और अपने वाहनों में म्युजिकल हॉर्न लगाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।
श्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में पटना की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इलेक्ट्रिक, बैट्री और सीएनजी से चलने वाले वाहनों को बढ़वा देने के साथ ही ब्लिडिंग मैटेरियल को ढंक कर ढोने के लिए सख्ती बरती जायेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सदस्यता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुनिया की सबसे बड़ पार्टी बन चुकी है। सदस्यता अभियान के वर्तमान दौर में साढ़ तीन करोड़ लोगों के भाजपा से जुड़ने के साथ ही भाजपा की सदस्य संख्या 14 करोड़ से अधिक हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



