अजय आलोक ने JDU के प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, शाह पर की थी टिप्पणी

Summary :

अजय आलोक ने अमित शाह के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया था, सिर्फ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को कोसने से काम नहीं चलेगा अपने तंत्र को कसने की जरूरत है, खासकर तब जब शाह हमारे गृह मंत्री हैं।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आलोक ने ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा पार्टी से मेल नहीं खाती और ऐसे में वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का धन्यवाद जताते हुए लिखा है कि वह उनके लिए शर्म का कारण नहीं बनना चाहते हैं। 

उल्लेखनीय है कि अजय आलोक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया था, “सिर्फ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोसने से काम नहीं चलेगा अपने तंत्र को कसने की जरूरत है, खासकर तब जब अमित शाह हमारे गृह मंत्री हैं। अवैध घुसपैठ पे रोक अति आवश्यक है। अब नहीं होगा तो कब होगा।”

इसके बाद जदयू और भारतीय जनता पार्टी के रिश्ते में खटास बढ़ी थी। इसी को लेकर अजय आलोक ने अचानक पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।

ममता बनर्जी बंगाल में बना रहीं है ‘‘मिनी पाकिस्‍तान’’: जदयू प्रवक्ता

Desk Team