बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ के निकट आज एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अनियंत्रित ट्रैक्टर बेलवा मोड़ के निकट पलटकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुये पानी में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक का शव पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले में सहोदरा थाना क्षेत्र के कमता कालोनी निवासी शंकर के रूप में की गई है।


Download Android App
Download iOS App



