किसी पूजा या सेलिब्रेशन की बात हो और हम सभी के चहेते बॉलीवुड सितारें ना हो ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए दशहरा पर मां की विदाई का जश्न भी कई सेलिब्रिटीज ने बड़ी ही धूमधाम से करी है। अब इस पूजा पंडालों से आए इस जश्न के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाए हैं।
मस्ती और स्टाइल की यदि हम बात करें तो Mouni Roy का नाम तो सामने आना बनता ही है। इसलिए एक ही दिन में दुर्गा पंडाल में पहुंची अभिनेत्री मौनी रॉय का झूमकर डांस और मस्ती करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां मौनी रॉय ने मां दुर्गा के आगे माथा टेका।
https://www.instagram.com/p/BpFhqr7jvKg/?utm_source=ig_embed
इस दौरान Mouni Roy ने काले और सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी साथ ही बालों का जुड़ा बनाया हुआ था। मौनी ने अपने इस लुक को सपोर्ट करने के लिए बड़े-बड़े झुमके भी पहने हुए थे। मौनी इस साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
https://www.instagram.com/p/BpFI1Z9A17c/?utm_source=ig_embed
भक्ति की शक्ति
इसके बाद यहां Mouni Roy ने मां दुर्गा के आगे माथा टेका। मौनी ने पंडाल में मौजूद महिलाओं के साथ बंगाली अंदाज में डांस किया। पंडाल में मौजूद सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए। मौनी रॉय बंगाली हैं और वह माता दुर्गा को काफी मानती भी हैं।
https://www.instagram.com/p/BpFeQvrFkjm/?utm_source=ig_embed
Mouni Roy ने इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की फोटोज शेयर की है। इन फोटो में दुर्गा पूजा का पंडाल सजाया गया है। फोटो में मौनी के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म के डायरेक्टर आयान मुखर्जी भी नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ मौनी ने लिखा- बेस्ट बॉय और फ्रेंड।
https://www.instagram.com/p/BpGuSy6jRtd/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि Mouni Roy ने इसी साल फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी। वहीं ब्रह्मास्त्र में वह नेगिटिव किरदार में नजर आने वाली हैं।
https://www.instagram.com/p/BpJRXRUgGM6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again


Download Android App
Download iOS App




