बिहार में संगठित साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चार रेलवे जोन क्षेत्रों में खुले 44 साइबर थानों की कमान पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के अधिकारियों के हाथों में होगी। इन थानों में ई मेल और डाक के जरिए शिकायत भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बिहार में बगहा, नवगछिया सहित 40 पुलिस जिलों के अलावा पटना, मुजफ्फरपुर, जमालपुर और कटिहार रेलवे जोन में शुक्रवार को साइबर थाने की शुरुआत हुई है।
अधिकारी घर जाकर शिकायतकर्ता से बात करेंगे
बताया गया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद थाने के अधिकारी घर जाकर शिकायतकर्ता से बात करेंगे और आगे की कारवाई करेंगे। प्रत्येक जिला के नामों से संचालित इस थाने का क्षेत्राधिकार पूरा जिला होगा।आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान ने बताया कि सभी साइबर थानों की कामन डीएसपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे जबकि मामले की जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी हो।
660 पुलिस बल की नियुक्ति
उन्होंने कहा कि साइबर थानों के लिए 660 पुलिस बल की नियुक्ति तुरंत की जाएगी। इन थानों के सभी कार्य डिजिटल होंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पटना, नवादा, नालंदा, जमुई और शेखपुरा साइबर अपराध के रूप में हाट स्पॉट के लिए जाना जाता हैं। खान ने बताया कि साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करना आसान होगा।


Download Android App
Download iOS App



