पटना , (पंजाब केसरी ) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी ने बिल्कुल सही कहा कि मुंगेर में 50000 लोगों को मीट- भात की पार्टी में शराब का भी वितरण हुआ। यह सरकार और सत्ता के संरक्षण में किया गया जो अत्यंत ही शर्मनाक है। उमेश कुशवाहा किस को मानहानि की धमकी दे रहे हैं, उनकी कोई हैसियत है क्या? उनको नीतीश कुमार ने पालतू बनाकर रखा है दूसरे दलों के कुशवाहा नेताओं पर बयान दिलवाने के लिए। क्या ललन सिंह और बिहार सरकार के कुछ मंत्री बाबा बागेश्वर के दरबार में शपथ लेकर और कसम खाकर कह सकते हैं कि पिछले एक महीने में उन्होंने शराब नहीं पीया है? ऐसे समय में जब बाबा बागेश्वर बिहार में सनातन के प्रचार के लिए आए हैं तो जेडीयू के लोग मीट- भात की पार्टी आयोजन कर किसका धर्म नष्ट करवा रहे हैं? मीट- भात की पार्टी में हलाल मीट था या झटका मीट था? इसका जवाब तो जेडीयू के लोगों को देना ही चाहिए और अपनी गलतियों के लिए बाबा बागेश्वर के दरबार में माफी मांगनी चाहिए।
जेडीयू के लोगों को देना ही चाहिए और अपनी गलतियों के लिए बाबा बागेश्वर के दरबार में माफी मांगनी चाहिए :भाजपा
Summary :
भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी ने बिल्कुल सही कहा कि मुंगेर में 50000 लोगों को मीट- भात की पार्टी में शराब का भी वितरण हुआ।


Download Android App
Download iOS App



