बिहार में खेलते हुए गले में सीटी फंस जाने के कारण आठ साल की बच्ची की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मामला मुंगेर के असरगंज थाना के चोरगांव का है। गांव के ही निवासी रामजी ठाकुर की 8 साल की बेटी खुशबु कुमारी खलेने के दौरान प्लास्टिक की सीटी बजा रही थी। इस दौरान सीटी बच्ची के गले में फंस गई।
बच्ची ने अपनी मां इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए असरगंज प्रथामिक स्वास्थ केंद्र ले गए। असरगंज प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ विपिन कुमार ने उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्ची को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया लेकिन पटना जाने के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
रूपेश हत्याकांड में पुलिस जांच पर संदेह, सीबीआई से जांच करवाये सरकार: ललन
वहीं बच्ची के परिजनों का आरोप है कि प्रखंड के अस्तपताल प्रभारी ने एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं की जिस कारण वे लोग अन्य वाहन से भागलपुर मायागंज अस्तपताल पहुंचे लेकिन वहां के डॉक्टरों ने भी अकबरनगर अस्पताल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



