बिहार में 38 जिला परिषद अध्यक्ष समेत 17,300 पदों के लिए चुनाव का ऐलान

Summary :

38 जिला परिषद अध्यक्ष समेत 17,300 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को तीन जनवरी तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है।

38 जिला परिषद अध्यक्ष समेत 17,300 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को तीन जनवरी तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पंचायत समिति प्रमुख व उप प्रमुख और ग्राम पंचायत उप मुखिया व ग्राम कचहरी उप सरपंच पद का चुनाव चार जनवरी से पहले संपन्न कराना है। आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने विस्तृत कार्यक्रम भेज दिया है। उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में संपन्न होगा। बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव खत्म हो चुके हैं। इस बार 11 चरणों में पंचायतों के लिए इलेक्शन हुए थे। इस बार गांव की सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। अधिकतर मुखिया अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए हैं। कई स्थानों पर नए चेहरों को जगह दी गई है। अब 17,300 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।पद का नाम सूचना की अंतिम तिथि चुनाव कराने की अंतिम तिथि
उप मुखिया व उप सरपंच – 20 दिसंबर तक- 24 से 31 दिसंबर
पंचायत समिति प्रमुख- 19 दिसंबर तक- 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक
जिला प. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 19 दिसंबर तक- 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक
– राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम – पंचायत सरकार गठन के कार्यक्रम घोषित – चार जनवरी से पहले संपन्न होगा पूरा कार्यक्रम17,300 पदों के लिए होगा चुनाव38 जिला परिषद अध्यक्ष
38 जिला परिषद उपाध्यक्ष
540 प्रखंड प्रमुख
534 प्रखंड उप प्रमुख
8072 उप मुखिया
8072 उप सरपंच

Desk Team