कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कर्नाटक विजय से इतरा रही है : डा.प्रेम कुमार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कर्नाटक विजय से इतरा रही है : डा.प्रेम कुमार

बिहार भाजपा के वरीय नेता,पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कर्नाटक विजय से इतरा रही है। लगता है राजनीति में सब कुछ प्राप्त कर लिया है।

बिहार भाजपा के वरीय नेता,पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष कर्नाटक विजय से इतरा रही है। लगता है राजनीति में सब कुछ प्राप्त कर लिया है।भाजपा हर चुनाव को चुनौती के रूप में लेती है। परिणाम भले भाजपा के पक्ष में नहीं आया हो,पर हार से सबक भी भाजपा लेती है। हम अपनी कमियों,अपनी कमजोरियों पर काम कर अगले चुनाव में बेहतर परिणाम पाने के लिए जुट जाते हैं।एक राज्य के चुनाव परिणाम लोकसभा के चुनाव परिणाम को प्रभावित नहीं कर सकते। आज भी देश में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सर्वाधिक लोकप्रियता है। 2024 का आम चुनाव में जनता मोदी जी को पीएम के रूप में देख रही है। मोदी जी का काम,2024 का परिणाम,भाजपा के पक्ष में ही रहेगा। विपक्ष स्वार्थ की खातिर एकता दिखा रही है,जो चुनाव आते-आते बिखर जाएगा और भाजपा का कमल 2024 में निखर जाएगा। खिल जाएगा।हैट्रिक पीएम मोदी जी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।