बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और जल संरक्षण से ही मनुष्य अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है। कुमार जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत जिले के ताजपुर प्रखंड के रामापुर- महेशपुर पंचायत में तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्दघाटन करने के बाद कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और जल संरक्षण कर ही मनुष्य अपने जीवन को सुरक्षित रख सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने जिले के ताजपुर प्रखंड के रामापुर-महेशपुर पंचायत स्थित जंगलहिया पोखर के सौंदर्यीकरण, कचरा प्रबंधन, पौधारोपण और वर्मीकम्पोस्ट समेत अन्य विकास योजनाओं के कार्यो का उद्दघाटन किया। जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दूसरे चरण मे यहां पहुंचे कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत प्रदेश मे तालाबों का सौंदर्यीकरण समेत जल संरक्षण के कई कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। कुमार ने इस अवसर पर कृषि और सामाजिक समेत अन्य विभागों द्वारा लगाये गए विभिन्न स्टालों को भी देखा।
इस मौके पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय और जनता दल यूनाइटेड के विधायक राम बालक सिंह समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



