हैदराबाद की घटना से भी दर्दनाक घटना बक्सर की घटना है फिर भी सरकार चुप है : अनिल कुमार

Summary :

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन में कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो बक्सर समाहरणालय का घेराव कर जन आन्दोलन किया जायेगा।

पटना : बिहार में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि पटना से 100 किमी दूर बक्सर में एक अज्ञात महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी और बाद में पेट्रोल छिडक़ जला दिया गया। हैदराबाद की घटना से भी बदत्तर बक्सर में घटना हुआ है। आज के दौर में अपराधी बेलगाम हो गये है। ये बातें जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
अनिल कुमार ने कहा कि बक्सर के सांसद जो केन्द्र में मंत्री हैं वे अपने आपको चौकीदार समझते हैं मगर घटना घटने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद कांड को लेकर बिहार के महिला और पुरूष सडक़ पर आ गये थे और मीडिया में छाये हुए थे। मगर बक्सर की घटना पर मीडिया भी मौन है और लोग भी सडक़ पर नहीं उतर रहे हैं। बिहार में भाजपा के बड़े -बड़े मंत्री इस घटना को लेकर कोई एक्शन में नहीं आ रहा है। जहां मुख्यमंत्री का सपना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। मगर बिहार में अब बेटियां सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री जल जीवन हरियाली बचाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं वहीं बेटियों को खुलेआम जलाकर मारा जा रहा है। इस पर प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री भी चुप्पी साधे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन में कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो बक्सर समाहरणालय का घेराव कर जन आन्दोलन किया जायेगा। 
उन्होंने कहा कि आज तक निर्भया कांड के दोषियों को फांसी नहीं मिल सकी और न ही आज तक उसे न्याय मिल सका। देश और बिहार में इसी तरह बेटियां बलिदान देती रहेगी और सत्ताधारी पार्टी रफा-रफा करते रहेगी। बिहार को शर्मसार करने वाला बक्सर का घटना हैदराबाद की घटना से भी दर्दनाक है। अपराधी बेलगाम हो गया है लूट हत्या तो दूर की बात है बेटियां भी सुरक्षित नहीं रह रही है। 

Desk Team