PM मोदी के भागलपुर दौरे से किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात: मंत्री गिरिराज सिंह

Summary :

PM मोदी आज भागलपुर में करेंगे किसानों को संबोधित, देंगे नई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के भागलपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वह पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को ऐतिहासिक बताया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “पीएम मोदी का भागलपुर दौरा देश और राज्य के लिए बहुत बड़ा सकारात्मक संदेश है। आज वह भागलपुर की धरती से देश के किसानों को सौगात देंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि उनके पहले किसानों को ठगने का काम किया गया। साल 2015 में पीएम मोदी ने डेढ़ लाख करोड़ की जिन योजनाओं की घोषणा की थी, वो पूरी हुई थी और अब पौने दो लाख करोड़ की सौगात मिलने जा रही है।

गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “विपक्ष निर्लज्ज है, उन्होंने किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया है। लोगों ने बिहार का जंगलराज और उनको लूटने का रोजगार देखा है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पीएम मोदी आज भागलपुर में तीन लाख किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही किसानों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण पीएम मोदी की प्राथमिकता है। दुनियाभर में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है और उनके प्रति आस्था भी बढ़ती जा रही है। पूरे देश के लोगों को आज मोदी की गारंटी पर विश्वास है। इसका सकारात्मक नतीजा दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र इलेक्शन में देखने को मिला है।

उन्होंने कहा, “पूरे देश में एक नया माहौल बन गया है, जनता किसी दूसरे नेता की बात पर विश्वास नहीं करती है। पीएम मोदी ही उनके लिए गारंटी हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पिछले एक सप्ताह से भागलपुर में कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है, उनका (पीएम मोदी) दौरा बिहार के लिए ऐतिहासिक है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.