बिहार में भी घटवार जाति को एसटी-एससी का दर्जा मिलना चाहिए : घटवार समाज

Summary :

केन्द्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष रामदेव राय ने कहा कि अक्टूबर 1938 में प्रकाशित बिहार गजट में घटवार जाति को अनुसूचित जनजाति का मान्यता प्रदान की गयी है।

बांका : जिले के कटोरिया प्रखंड में घटवाल और घटवार जाति को फिर अनुसूचित जनजाति के सूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश आदिम जनजाति, घटवाल और घटवार महासभा ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। केन्द्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष रामदेव राय ने कहा कि अक्टूबर 1938 में प्रकाशित बिहार गजट में घटवार जाति को अनुसूचित जनजाति का मान्यता प्रदान की गयी है।
मगर देश के आजादी के बाद आज तक भारत सरकार द्वारा हमारे जाति को निर्गत अधिसूचना में घटवार जाति को अनुसूचित जनजाति से अभी हटाया गया है। आज भी हमलोग जंगल में रह रहे हैं आज भी हमलोगों को जाति का मान्यता नहीं दिया गया है जबकि आदिवासी दलितों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत की जाती है मगर हमें घटवार जाति को जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं की गयी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी अनेकों बार हमलोगों को लॉलीपॉप दिखाया गया मगर वहां भी जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया गयाद्ध हमारी संख्या बिहार में भी कम नहीं है।
अगर सरकार नहीं चेती तो आने वाले समय में सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। आज भी घटवार जाति दलित आदिवासी से भी बदत्तर स्थिति जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करूंगा कि घटवार जाति को एसटी-एससी के रूप में सूचीबद्ध करके आने वाले नौजवानों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करें। ताकि हम जैसे गरीब-गुरबा के बच्चा जाति प्रमाण पत्र का लाभ उठा सके। इस अवसर पर सुरेश प्रसाद राय, ंनंदकिशोर यादव, गिरधारी राय, राजाराम राय, सुरेश कुमार राय, मनिकांत राय, सुरेश राय, कार्तिक राय, योगेन्द्र राय, सविता देवी, फुलमनी देवी, गीता देवी, विनोद राय, समेत सैकड़ों कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Desk Team