बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमति मंजूबाला पाठक ने सरकार को आने वाले चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाने की सलाह दी है।उन्होंने पश्चिमी चंपारण में युवाओ के लिए वैक्सीनेशन और लोगो को बाढ़ से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर देने की सलाह दी है। कांग्रेस नेत्री के नेतृत्व में बाबू धाम ट्रस्ट लगभग 4 राज्यो में सैनिताइजेशन का प्रोग्राम चला रहा है जिसमे गाँवो और शहरों के कॉन्टेन्टमेंट जोन को सैनेटाइज़ करने का काम किया जाता है।
श्रीमती पाठक ने कहा कि अभी भी कई सेंटर ऐसे है जहाँ युवाओ का टीकाकरण नही हो रहा।सरकार को ऐसे सेंटर पर ध्यान देने की जरूरत है।युवाओं को सुरक्षित करना सरकार के दायित्वों में होना चाहिए।अफसोस ये है कि सरकार युवाओ की अनदेखी कर रही है पर कांग्रेस पार्टी आपको युवाओं को भूलने नही देगी।हम युवाओं को सुरक्षित देखना चाहते है।
बाढ़ पर सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बाढ़ से हर साल जान माल का नुकसान होता है।इस बार तैयारियों को पुख्ता करे सरकार।लोग पहले से ही परेशान है बाढ़ से और भी परेशान हो जाएंगे।इसलिए सरकार को बांधो,बाल्मीकिनगर बैराज और पुलों का निरीक्षण करा लेना चाहिए। आपको बता दें कोरोनकाल में भी मंजूबाला पाठक ने व्यक्तिगत तौर पर लोगो की बहुत मदद की है।राशन,दवाइयों के अलावा भी उन्होंने लोगो की आर्थिक मदद भी की है।


Download Android App
Download iOS App



