कांग्रेस के महिला नेत्री मंजुबाला पाठक ने कहा कि बिहार के चंपारण भौगोलिक रूप से विविधताओं वाला जिला है ,जहां पिछड़े इलाके भी है।आज भी चंपारण के कई इलाके विकास से अछूते है । सड़क परिवहन और उत्तम संचार का अभाव है ।
मैनाटांड, गोनौली, भितहा, थरुहट, सिकटा और नौरंगियां दोन आदि जगहों पर टिका सेंटर नहीं होने की वजह से लोगों का टीकाकरण नहीं हो रहा है।लोग दूर के इलाकों में इस लॉकडाउन में जाना पसंद नहीं करते फलस्वरूप टीकाकरण की रफ्तार धीमी हैं। और चंपारण में जहां टीका केंद्र है वहां तीन बजे दोपहर में ही कर्मी घर चले जाते हैं।
मंजुबाला पाठक सरकार ने सरकार से मांग किया है कि चंपारण के पिछड़े सुदूर इलाकों में टीकाकरण केंद्र खोली जाए और चलंत टीका वाहन एक्सप्रेस की व्यापक व्यवस्था हो जो पिछड़े इलाकों , दियारो में जाके लोगों का टीकाकरण करें ।
आपको बताते चले कि पूर्व बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंजुबाला पाठक हमेशा से लोगों के कल्याण के लिए आवाज उठाते आई है और समाज में बढ़ चढ़कर लोगों का कल्याण करती है। इस कोरोना समय में उन्होंने खुद और सरकार तथा अपने ट्रस्ट के माध्यम से हजारों लोगों की आर्थिक , समाजिक और भावनात्मक मदद किया है।


Download Android App
Download iOS App



