बिहार में सियासी उथल – पुथल कुछ हद तक शांत तो हो गई लेकिन अटकले हमेशा बनी रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर है। नीतीश सरकार बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। लोकसभा चुनाव के दृष्टि कोण से यह दौरा कई मायनो में अहम् हो जाता है।
गया हवाई अड्डे पर उतरा हेलीकॉप्टर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को बिहार पहुंचने पर राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का विमान गया हवाई अड्डे पर उतरा जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए निकटवर्ती जिले औरंगाबाद जाएंगे।
शाम को बेगूसराय जाने का कार्यक्रम
हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों में बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल थे। मोदी का शाम को बेगूसराय जाने का कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



