बिहार संवाददाता रामपुर फरीदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार और वार्ड संजय वर्मा की हत्या अपराधियों द्वारा किए जाने के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया एवं उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों को उनके निधन से हुई असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति है तू ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी हुलास मांझी संतोष मेहता रजनीश कुमार सिन्हा संजय कुशवाहा हरिओम कुशवाहा कुमार राघवेंद्र उर्फ पिंटू नंदकिशोर कुशवाहा जी उमेश प्रसाद सिंह जी उपस्थित थे।

अपराधियों द्वारा मारे गए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपया सांत्वना के तौर पर देने की घोषणा की । मृतक नीरज कुमार कि विधवा रूपा कुमारी जी को ₹500000 एवं वार्ड सदस्य संजय वर्मा लोदीपुर के परिवार को भी ₹500000 का चेक प्रदान किया।

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की हो रही हत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए पंचायती राज विभाग ने कार्रवाई करने के लिए DG को पत्र प्रेषित किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा 13 बिंदुओं पर अपनी सहमति प्रदान की गई जिसमें मुख्य रुप से जो भी हत्यारे होंगे। उन पर C C एक्ट लगाया जाएगा, 3 महीना के अंदर चार्ज सीट दाखिल किया जाएगा और स्पीडी ट्रायल कराकर 6 माह के अंदर उसको सजा दिलाई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



