Heavy Rain Alert: दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने से उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान करीब 22 राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। आइए जानते हैं बाकि राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में मौसम का रोलरकोस्टर लगातार जारी है। दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश होने की संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। इसके अलावा 27 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। 28 मार्च को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।
Uttar Pradesh Weather
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 28 मार्च तक आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहेगा।
Bihar Weather

मौसम विभाग ने बिहार में 27 और 28 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें पटना, गया, सिवान, बक्सर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, अररिया, किशनगंज मुंगेर और पूर्णिया शामिल हैं।
Aaj Ka Mausam 25 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| पटना | 33°C | 19°C |
| शिमला | 21°C | 11°C |
| मुंबई | 31°C | 26°C |
| भोपाल | 34°C | 22°C |
| नैनीताल | 23°C | 14°C |
| दिल्ली | 32°C | 20°C |
| रांची | 31°C | 19°C |
| जयपुर | 32°C | 21°C |
| कोलकाता | 34°C | 24°C |
| लखनऊ | 33°C | 19°C |
| चेन्नई | 32°C | 25°C |
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate 2026: क्या आज सस्ता हुआ सोना? आधी हुई चांदी की कीमत; तुरंत चेक करें लेटेस्ट रेट


Download Android App
Download iOS App




