Stock Market Today 25 March: अमेरिकी-ईरान शांति वार्ता की खबरों के बीच वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स जहां अपने पिछले बंद 74,068.45 से 583.56 अंक (0.79 प्रतिशत) बढ़कर 74,652.01 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद 22,912.40 से 152 अंकों (0.66 प्रतिशत) की उछाल के साथ 23,064.40 पर खुला।
Stock Market Today 25 March: व्यापक बाजार बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1000 से अधिक अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 370 अंकों की बढ़त के साथ 23,216.75 पर ट्रेड कर रहा था। व्यापक बाजार बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए। निफ्टी मिडकैप में जहां 2.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 2.29 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 3.55 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी मेटल में 2.51 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 2.29 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 2.20 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
Top Share Today
निफ्टी एफएमसीजी (1.26 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी फार्मा (1.23 प्रतिशत की तेजी) भी तेजी के साथ ट्रेड करते नजर आए। निफ्टी50 में श्रीराम फाइनेंस (4.36 प्रतिशत की तेजी), ट्रेंट (3.64 प्रतिशत की तेजी), अदाणी इंटरप्राइजेज (3.17 प्रतिशत की तेजी), ग्रासिम (3.13 प्रतिशत की तेजी), अदाणी पोर्ट्स (2.92 प्रतिशत की तेजी) और अल्ट्राटेक सीमेंट (2.80 प्रतिशत की तेजी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
Expert on Stock Market: तनाव कम होने की आशंका

विश्लेषकों का कहना है कि निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करने में मैक्रोइकोनॉमिक संकेतों के साथ-साथ कंपनियों से जुड़ी खबरें अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि वैश्विक संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया है, लेकिन अभी भी बाजार की संरचना पूरी तरह मजबूत नहीं मानी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार में लगातार तेजी के लिए जरूरी है कि निफ्टी अहम रेजिस्टेंस स्तरों को मजबूती से पार करे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो ‘उच्च स्तर पर बिकवाली’ की रणनीति हावी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क और चयनात्मक निवेश रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है।
Asian Market Today: वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 2.20 प्रतिशत बढ़कर 53402 पर पहुंच गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.44 प्रतिशत बढ़कर 4883 पर पहुंच गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25134 पर पहुंच गया, ताइवान का भारित सूचकांक 2.68 प्रतिशत बढ़कर 33485 पर पहुंच गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.60 प्रतिशत बढ़कर 5642 पर पहुंच गया।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार फिर चला तेज चाल, सेंसेक्स में 801 अंक का उछाल, निफ्टी में तेजी


Download Android App
Download iOS App




