Heavy Rain Alert: भारत में 28 से 31 मार्च के बीच मौसम में थोड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके अलावा, कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बादल छाए रहेंगे। साथ ही, पहाड़ों में मौसम की स्थिति बिगड़ने वाली है, जहां बर्फ और बारिश की संभावना है; तूफानी हालात भी बन सकते हैं। इसके विपरीत, मैदानी इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे।
Delhi Weather: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 29 मार्च के लिए राजधानी दिल्ली और NCR के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इस दिन भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 km/hr की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की उम्मीद है। 28 मार्च को मौसम आंशिक रूप से साफ रह सकता है, और तापमान 32°C/18°C के आसपास रहने के आसार हैं। 30 मार्च को भी मौसम के पूरी तरह से सामान्य होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में खराब मौसम के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को यूपी में मौसम सामान्य बना रहेगा और सभी जिले ग्रीन ज़ोन में रहने के आसार हैं। हालांकि राजधानी लखनऊ में हल्के बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम बदलने की पूरी संभावना है। विभाग ने बताया है कि, खासतौर पर पश्चिमी यूपी में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी आएगी।
Bihar Weather: बिहार में क्या बढ़ सकती है गर्मी?
पटना मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने की उम्मीद है, साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश जगहों में आंधी और बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों और जमुई, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा जैसे तमाम जिलों में 40 से 50 km/hr की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बारिश और वज्रपात की भी संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Heavy Rain Alert: पहाड़ों का मौसम
मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, जम्मू और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी जारी है।
इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट
भारत में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मार्च तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। खासकर असम और मेघालय में भारी बारिश (64.5 से 115.5 मिमी) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: Bangladesh Bus Accident: बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत, कई यात्री अब भी लापता























