Bangladesh Bus Accident: बस के नदी में गिरने से 24 लोगों की मौत, कई यात्री अब भी लापता

Summary :

Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब बस एक परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। पद्मा नदी में गिरी बस यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले के दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि ढाका जा…

Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब बस एक परिवहन नौका पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

पद्मा नदी में गिरी बस

यह दुर्घटना दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले के दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि ढाका जा रही बस पद्मा नदी में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में बच्चों सहित करीब 40 यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है कि इनमें से कई यात्री ईद की छुट्टियां मनाने के बाद राजधानी ढाका लौट रहे थे।

24 शव बरामद, कई अब भी लापता

Bangladesh Bus Accident को लेकर स्थानीय अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 24 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से 11 महिलाओं, छह पुरुषों और पांच बच्चों सहित कुल 22 शव मिले।

दमकल सेवा के अधिकारी सोहेल राणा ने बताया कि इससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। इसके बाद खराब मौसम के बीच करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।

क्रेन की मदद से निकाली गई बस

राणा ने बताया कि “हमजा” नामक बचाव पोत ने क्रेन की सहायता से बस को नदी से बाहर निकाला। बस को बाहर निकालने के बाद उसके अंदर से कई शव बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि दमकल सेवा और तटरक्षक बल के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से अब भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

11 यात्री बचाए गए

Bangladesh Bus Accident को लेकर पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद करीब 11 यात्री तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, जबकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों और बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दौलाडिया स्वास्थ्य संस्थान के डॉक्टरों ने बताया कि दो महिलाओं के शव अस्पताल लाए गए, जबकि एक अन्य महिला का उपचार किया गया।

Bangladesh Bus Accident: कैसे हुआ हादसा

टर्मिनल के पर्यवेक्षक मोनिर हुसैन ने बताया कि जब बस पंटून (पानी में तैरता पुल) से नौका की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी सहायक नौका पंटून से टकरा गई। इस टक्कर के कारण बस चालक का स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी।

उन्होंने कहा, “बस हमारी आंखों के सामने नदी में गिर गई और हम कुछ नहीं कर सके।”

एक ही परिवार के कई सदस्य थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के समय कुछ लोग बस के बाहर खड़े थे, इसलिए वे बच गए, लेकिन उनके रिश्तेदार बस के अंदर थे और नदी में डूब गए।

हादसे की जांच के आदेश

Bangladesh Bus Accident को लेकर राजबारी जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात कर बचाव अभियान की जानकारी ली और दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Shera Rajput