Delhi में झमाझम बारिश, UP-Bihar समेत 22 राज्यों में Alert, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Heavy Rain Alert: मार्च के शुरुआत में जहां गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिए था, वहीं अब बीच महीने में कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के 22 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस…

Heavy Rain Alert: मार्च के शुरुआत में जहां गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिए था, वहीं अब बीच महीने में कई राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। दिन में भी अंधेरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के 22 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस दौरान कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather

Heavy Rain Alert
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से मौसम काफी सुहाना हो गया है, हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी बारिश-आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Bihar Weather

Heavy Rain Alert
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज कटिहार, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है। राजधानी पटना में तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

Aaj Ka Mausam 20 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 22°C 14°C
पटना 32°C 20°C
जयपुर 23°C 15°C
चेन्नई 31°C 26°C
रांची 30°C 17°C
शिमला 11°C 06°C
मुंबई 29°C 24°C
भोपाल 29°C 17°C
नैनीताल 15°C 09°C
कोलकाता 32°C 22°C
लखनऊ 27°C 17°C

यह भी पढ़ें: जंग के बीच सोने-चांदी का भाव हुआ क्रैश, 1.50 लाख पहुंचा Gold, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।