पटना: वर्तमान विधान सभा सत्र के दौरान विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि आज विपक्ष द्वारा सदन का बहिष्कार करना उनकी हताशा का परिणाम है। बिहार में विपक्ष बिल्कुल मुद्दाविहीन हो गया है और केंद्र तथा राज्य के डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं की सफलता से घबड़ा गया है। आज बिहार नित्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसके कारण विपक्ष का जनाधार दिनों दिन खिसकते जा रहा है।
रेणु देवी ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और प्रति दिन काफी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। यह अग्निपथ योजना की लोकप्रियता का ज्वलंत उदाहरण है। विपक्ष द्वारा बेवजह इस लोकप्रिय योजना का विरोध करते हुए सदन की कार्यवाही को बाधित करना दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है।

Download Android App
Download iOS App