जनता दल सेक्युलर ने आज भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक और आल इंडिया माइनाॅरिटी फ्रंट के साथ गठबंधन में चुनाव लडने की घोषणा की।
द्वितीय एवं तृतीय चरण की सीटों पर लडनेवाले उम्मीदवारों की घोषणा करते समय जद सेक्युलर के वरीय उपाध्यक्ष ललित सिंह ने बताया कि आज जद सेक्युलर की ओर से बिहारशरीफ से सुधांशु कुमार, राजगीर से अमित पासवान, बैकुंठपुर डाॅ संधीर कुमार सिंह, बोचहा से मणिभूषण प्रसाद, तेघडा से पूनम देवी, बखरी से महेश्वर राम, चेरिया बरियारपुर से महेश प्रसाद, औराई अविनाश ठाकुर, मोरवा से दिलीप राय कुम्हरार से डाॅ फजल अहमद को सिंबल दिया गया।
जद सेक्युलर के ललित सिंह ने कहा कि ऑल इंडिया माइनाॅरिटी फ्रंट पप्पू यादव के जाप का साथ छोडकर जदसे के साथ गठबंधन की है। साथ ही भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक की ओर से सकरा सीट से राजकुमार चैधरी, मुजफ्फरपुर से मो अजीम, हिलसा से अश्विनी कुमार गौरव, बगहा से धनंजय द्विवेदी, गोपालगंज से चंदन कुमार सिंह एवं अस्थावां से सचिन्द्र कुमार को टिकट दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



