पटना : जन अधिकार पार्टी-लो. प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव डॉ. मोहम्मद अली ने बयान जारी कर कहा कि नागरिक संशोधन बिल-सीएबी एक ऐसा बिल है जिसके आधार पर वर्तमान भाजपा सरकार देश मे धार्मिक सौहार्द को बिगाडऩे की कोशिश कर रही है।
धार्मिक भेदभाव के आधार पर बनने वाले इस कानून को सडक़ तक संसद तक सभी जगह विरोध किया जा रहा है क्योंकि हमारा देश एक अमन.पसंद देश है जो सरदार पटेल की एकता और गांधी की अहिंसा में विश्वास करता है। इस बिल को लागू करके भाजपा सरकार न केवल संविधान की धज्जियां उड़ान चाहता है बल्कि इस देश की आत्मा का गला घोटना चाहता है।
मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि -कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश का एक एक नागरिक इसका विरोध कर किया जाएगा और ये बिल वर्तमान भाजपा सरकार की कब्र खोद कर रख देगा। जन अधिकार पार्टी-लो. इस बिल का पुरजोर विरोध करती है।


Download Android App
Download iOS App



