अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशन फर्स्ट ग्रुप ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विनायक दामोदर सावरकर पर दिये गये विवादास्पद बयान को लेकर यहां जिला कांर्ग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाकर अपनी सख्त नाराजगी दर्ज करायी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को श्री गांधी का पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे इस प्रयास में सफल नहीं हो सके।
एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बिन्दु चौक पर धरना प्रदर्शन किया और श्री गांधी से अपने विवादास्पद बयान पर तत्काल माफी मांगने की मांग की।
पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष और पश्चिमी महाराष्ट्र देवस्थान समिति के अध्यक्ष महेश जाधव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन में नगरसेवकों अजीत थानेकर और विजय खडे-पाटिल और अशोक देसाई, विवेक कुलकर्णी, निकोल मोर, विवेक वीता, सहित अन्य लोगों शामिल हुए।


Download Android App
Download iOS App



