जदयू और अपना दल मोदी मंत्रिपरिषद में नहीं

Summary :

अपना दल राजग में शामिल है और पिछली मोदी सरकार में इस पार्टी की ओर से राज्य मंत्री रही अनुप्रिया पटेल को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड और अपना दल से मोदी सरकार में किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। जदयू के प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही कहा कि वह सरकार में सांकेतिक रूप से भागीदार नहीं बनना चाहते हैं लेकिन वह राजग के हिस्सा बने हुये हैं। 
जदयू को एक मंत्री पद दिया गया था जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी सरकार में सांकेतिक भागीदारी के लिए तैयार नहीं हुये। श्री कुमार ने कहा कि बिहार में राजग की सरकार चल रही है और केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना जरूरी नहीं है।
 बिहार में जदयू के 16 सांसद निर्वाचित हुये हैं। अपना दल राजग में शामिल है और पिछली मोदी सरकार में इस पार्टी की ओर से राज्य मंत्री रही अनुप्रिया पटेल को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है। अपना दल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ तालमेल कर चुनाव लड़ था और उसके दो प्रत्याशी विजयी हुये थे।

Desk Team